Saturday, 4 April 2020

बिहार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई 2020 के पहले सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है..

ब‍िहार स्‍कूल एग्‍जाम‍िनेशन बोर्ड (BSEB) ने 31 मार्च तक कक्षा 10वीं की कॉपि‍यों के मूल्‍यांकन का काम रोका हुआ था. ताजा नोटिफिकेशन में बीएसईबी ने यह बताया है क‍ि लॉकडाउन की स्‍थ‍ित‍ि को देखते हुए मूल्‍यांकन के काम को अब 14 अप्रैल तक टाला जा रहा है. ल‍िहाजा छात्र अब 14 अप्रैल 2020 के बाद ही पर‍िणामों की अपेक्षा कर सकते हैं.
ब‍िहार बोर्ड ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है क‍ि अगली सूचना जारी करने तक मूल्‍यांकन के काम को रोक द‍िया गया है. प‍िछले साल बोर्ड ने कक्षा 12वीं का पर‍िणाम मार्च में और 10वीं का र‍िजल्‍ट अप्रैल में जारी क‍िया था. इस वर्ष, BSEB कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 7,83,034 लड़कियों सहित कुल 15,29,393 छात्र उपस्थित हुए, जो 17 फरवरी से 24 फरवरी तक राज्य भर के 1,368 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बीच ही ब‍िहार बोर्ड ने BSEB class 12 board exam 2020 का पर‍िणाम 24 मार्च को जारी कर द‍िया है. इस साल कुल 80.44% छात्र पास हुए हैं.

बिहार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई 2020 के पहले सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है. बिहार मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए उपस्थित होने वाले बीएसईबी छात्र ताजा अपडेट के ल‍िये Saharsa Institute Updates से जुड़े रहे।like my page

No comments:

Post a Comment

विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने 2021 में होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है.

 विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने 2021 में होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. S...