पटना, Bihar Board Matric Result 2020: बिहार बोर्ड इस साल भी इतिहास रचने को तैयार है। इस साल भी बोर्ड सबसे पहले मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानाकरी के मुताबिक मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य अपने अंतिम चर में है। जानकारी के मुताबिक 97 प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में बोर्ड 20 मई से पहले ही मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।
इस तरह अब मैट्रिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें कि पिछले साल भी बिहार बोर्ड ने सबसे पहले रिजल्ट जारी कर इतिहास रच दिया था। जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के बीच पूरी एहतियात बरतते हुए मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन का काम 6 मई से शुरू हो गया था जो अब अपने अंतिम चरण में है।
बता दें कि इस साल मैट्रिक परीक्षा में कुल 15 लाख 29 हजार 393 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें कुल 7 लाख 83 हजार 34 छात्राएं शामिल हुई थी और परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
वहीं पिछले साल मैट्रिक परीक्षा में 80.73 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए थे जबकि वर्ष 2018 में 68.89 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए थे। इस बार लॉक डाउन की वजह से मूल्यांकन का कार्य बीच में ही स्थगित करना पड़ा था जबकि 25 मार्च तक ही मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य था और अप्रैल प्रथम सप्ताह में रिजल्ट जारी करने की उम्मीद थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन से कॉपियों का मूल्यांकन का काम बीच में ही रूक गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक अगले 3 दिनों में मूल्यांकन कार्य खत्म होते ही टॉपर्स का वेरिफिकेशन का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि लॉकडाउन की वजह से इस बार टॉपर्स को सशरीर बिहार बोर्ड कार्यालय नहीं बुलाया जाएगा बल्कि वीडियो कॉलिंग के जरिये टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा। वीडियो कॉलिंग के दौरान सभी विषयों के एक्सपर्ट टॉपर्स से सवालात करेंगे। इसको लेकर एक्सपर्ट की टीम का गठन भी कर लिया गया है।
जानें कैसा रहा था पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
2019 में 80.73 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक 2018 की परीक्षा में कुल 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। यानी पिछले साल रिजल्ट काफी बेहतर रहा था। 2019 में करीब 12 प्रतिशत स्डूटेंस ज्यादा पास हुए थे। सिमुलतला के सावन राज भारती ने बिहार बोर्ड 10वीं में टॉप किया था। पहले 5 रैंक पाने वाले 8 स्टूडेंट्स सिमुलतला के थे। टॉप 10 स्टूडेंट्स में दो को छोड़कर शेष सभी विद्यार्थी सिमुलतला के थे।
24 मार्च को ही जारी हो चुका है बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 24 मार्च को ही इंटरमीडिएट का रिजल्ट ( Bihar Board 12th Result or Bihar Board Inter Result 2020) जारी कर दिया था। इस बार 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा सफल रहे हैं। पिछले साल 79.76 प्रतिशत विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा में बाजी मारी थी। इस तरह इस साल 0.68 प्रतिशत अधिक रिजल्ट रहा।
बिहार बोर्ड के मैट्रिक के परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट्स http://www.bsebinteredu.in, www.biharboardonline.bihar.gov.in, http://bsebbihar.com के अलावा आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। जैसे ही बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान फौरन आपके मोबाइल पर मैट्रिक रिजल्ट का अलर्ट भेजेगा, लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
No comments:
Post a Comment